क्या तुम अमर हो?
कितनी पुलिस बुलाओगे?
कितनें नक्सल गिनाओगे?
कितनें नक्सल बनाओगे?
कितनें नक्सल भुलाओगे?
कितनी हदें तानोगे?
कितनी नगरपंचायतें बुनोगे?
कितनें फ्लोएम चीरोगे?
कितनी नदीयाँ लाँघोगे?
कितनी मशीनें भगाओगे?
कितने हेलीकाप्टर उडाओगे?
कितनी जमीन पलटोगे?
कितना लोहा चूसोगे?
कितना पानी खींचोगे?
कितनी टीलें छीनोगे?
कितनें ठानें खोलोगे?
कितनी लड़ाई जीतोगे?
कितने लोग ख़रीदोगे?
कितना खुद को बेचोगे?
कितना झूठ छपाओगे?
कितना सच छुपाओगे?
कितने चुनाव जीतोगे?
कितना खुद को चुनोगे?
कितने साथ रहोगे?
कितनी दोस्ती निभाओगे?
कितना राज खाओगे?
कितना राज बाटोगे?
कितनी पिढियाँ खिलाओगे?
कितनी पिढियाँ दबाओगे?
कितनी प्लानिंग करोगे?
कितना लंबा चलोगे?
क्या तुम अमर हो???